फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्र ने किया सरेंडर, मुंबई में पीएम मोदी सम्मानित, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 24 Apr 2022 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
तिकुनिया हिंसा मामले में रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने सरेंडर कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम के तहत चुपचाप सदर कोतवाली की जीप से आशीष मिश्र को जिला जेल ले जाया गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं, मुंबई में धानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला
आशीष मिश्र ने किया सरेंडर
तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हाईकोर्ट की जमानत रद्द होने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने एक दिन पहले ही सरेंडर कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम के तहत चुपचाप सदर कोतवाली की जीप से आशीष मिश्र को जिला जेल ले जाया गया। रविवार को गुपचुप तरीके से रिमांड मजिस्ट्रेट कर आशीष मिश्र को कचहरी से ही जिला जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा - फोटो : ANI
सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 14 दिनों की जेल
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर अड़ीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जमानत पर सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
पीएम मोदी को किया गया सम्मानित। - फोटो : ANI
सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं। - फोटो : सोशल मीडिया
महंगाई से राहत अभी नहीं
खुदरा बाजार में नींबू की कीमतें 400 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं। अनुमान किया जा रहा था कि मई के मध्य तक नई फसल आ जाने से नींबू की कीमतों में गिरावट आ सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च में अचानक तेजी से बढ़े तापमान के कारण नींबू की नई फसल में एक तिहाई से ज्यादा की गिरावट हो सकती है और इस कारण नींबू की कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। इसी प्रकार अचानक तापमान बढ़ने के कारण आम के पेड़ों पर बहुत कम बौर लगे हैं, जिन पेड़ों पर बौर लगे हैं, उनके भी गिरने की खबरें ज्यादा आ रही हैं। इससे आम की फसल के उत्पादन में भी 25 से 30 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना है। यानी इस वर्ष नींबू की तरह आम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : बासित जरगर
पुलवामा में 90 मिनट के भीतर तीन आतंकी ढेर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू इलाके में रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने डेढ़ घंटे की संक्षिप्त मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो एके सीरीज की राइफलें व एक पिस्टल बरामद की हैं। मारे गए दोनों आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पिछले चार दिनों में कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ में नौ आतंकियों का काम तमाम कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चीन में कोरोना - फोटो : Social media
शंघाई में एक ही दिन में 39 लोगों की मौत
चीन की राजधानी में कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई में एक ही दिन में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो गई। पिछले महीने संक्रमण के दोबारा फैलाव के बाद यह सर्वाधिक मौतें हैं। 1 मार्च के बाद से कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 87 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें