फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: कोरोना के वैरिएंट की देश में एंट्री, श्रीलंका-पाकिस्तान में संकट बरकरार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Wed, 06 Apr 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए रूप की दस्तक हो चुकी है। मुंबई के XE वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। वहीं, पाकिस्तान में जारी सियासी संकट की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज भी पूरी नहीं हो पाई और श्रीलंका का आर्थिक संकट अब भी बरकरार है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए रूप की दस्तक हो चुकी है। मुंबई के XE वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। वहीं, पाकिस्तान में जारी सियासी संकट की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज भी पूरी नहीं हो पाई और श्रीलंका का आर्थिक संकट अब भी बरकरार है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 8
Corona XE Variant - फोटो : Amar Ujala
मुंबई में मिला ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XE का पहला मामला
एक समय में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित रही मुंबई में फिर नए संकट की आहट मिली है। शहर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक्सई (XE) वैरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कप्पा वैरिएंट का एक मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
श्रीलंका की सत्ता में राजपक्षे परिवार का दबदबा है। - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका में 40 से ज्यादा सांसदों ने राजपक्षे का साथ छोड़ा
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच अब राजनीतिक संकट खड़ा होने के आसार दिखने लगे हैं। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की कोशिश के बाद भी सर्वदलीय सरकार नहीं बन सकी। इस बीच अब सत्ताधारी पार्टी में भी टूट होने लगी है। संकट के दौरान ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की भतीजी और पूर्व उप मंत्री निरुपमा ने देश छोड़ दिया है। निरुपमा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनका नाम पैंडोरा पेपर्स में भी आया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
Russia Ukraine Crisis - फोटो : Amar Ujala
बूचा में रूस का नरसंहार
बूचा की जो तस्वीर पूरी दुनिया ने बीते एक-दो दिनों में देखी वह कुछ भी नहीं है। चालीस हजार की आबादी वाले शहर में अब शायद ही कोई ही होगा जो अपने घर में मिलेगा। तकरीबन डेढ़ महीने से जो आतंक रूसी सैनिकों ने मचाया उससे उनका घर-परिवार सब खत्म हो गया। कीव में एक फ़ूड चेन चलाने वाले ओलेक्सी लेपेटिना ने अमर उजाला डॉट कॉम से फ़ोन पर बात की, तो उनकी आवाज में लगातार सिसकियां थीं। वह कहते हैं कि उनकी पत्नी और तीन बेटे-बेटियों का अब तक पता नहीं चला है। वे सभी बूचा के आउटर में बने अमिलीन इलाके में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
Amit Shah in Rajya sabha - फोटो : ANI
राज्यसभा में भी आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक पारित
संसद ने बुधवार को आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पारित कर दिया जो जांचकर्ताओं को आपराधिक मामलों में पहचान और जांच के लिए दोषियों और अन्य व्यक्तियों की पहचान योग्य जानकारी जमा करने की अनुमति देता है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष के सवालों और चिंताओं का जवाब देने के बाद राज्यसभा ने ध्वनि मत से विधेयक पारित किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
आजमगढ़ में राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
अब देश में होगा 300 से ज्यादा रक्षा उत्पादों का निर्माण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार यानी कल उन रक्षा उत्पादों की लिस्ट जारी करेंगे, जिन्हें भारत में ही बनाया जाएगा। यह ऐसी तीसरी लिस्ट होगी, जिसमें भारत उन हथियारों का जिक्र करेगा, जिनका निर्माण आगे से स्वदेशी स्तर पर किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 8
गौतम अडानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
अमीरों की सूची में गौतम अडानी का दबदबा जारी
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में लंबे समय से भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बीच एक पायदान की जंग चल रही है। बुधवार को एक बार फिर लंबी छलांग लगाते हुए अडानी, अंबानी से आगे निकलते हुए सूची में नौंवे पायदान पर पहुंच गए। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 3.91 फीसदी का इजाफा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 7 अप्रैल तक टली
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने देश में चल रहे संवैधानिक संकट से संबंधित मामले में सुनवाई 7 अप्रैल तक टाल दी है। नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर के फैसले के बाद यह संकट सामने आया है जिन्होंने पीएम इमरान खान की सलाह पर निचले सदन को भंग कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें