देशवासियों के लिए कल का दिन बेहद खास है। देशवासी कल यानी कि रविवार 15 अगस्त, 2021 को 75वें स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आजादी के जश्न को मनाने के लिए देश भर में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जहां कई लोग तिरंगे के साथ फोटो ले रहे तो कई लोग रंगोली बना रहे। इस खास अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूली छात्र परेड और राष्ट्रगान की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए हैं। वहीं कई जगह देशभक्ति गीत सुनने को मिल रहा है।