फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter S1 : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

Sat, 14 Aug 2021 06:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Launch Update : Ola Electric S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में रविवार 15 अगस्त को उतारा जाएगा। Ola Electric S1 स्कूटर की लॉन्चिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर दोपहर 2 बजे डिजिटल रूप से होगी। लॉन्च इवेंट सभी दर्शकों के लिए मुफ्त होगा और स्कूटर के लॉन्च प्रसारण को लाइव देखने के लिए किसी विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक ने पहले ही S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स जैसे कि बेस्ट-इन-क्लास 50-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, रिवर्स फंक्शन, एलईडी लाइटिंग और चार्जिंग टाइम के बारे में जानकारी साझा की है। हालांकि अभी भी कई डिटेल्स हैं जिनका खुलासा होना बाकी है। स्कूटर के बारे में आधिकारिक टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस, इंजन आउटपुट, फुल ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में जानकारी रविवार को ही पता चलेगी। यह एक दिन में दुनिया का सबसे ज्यादा बुक किया गया स्कूटर है, क्योंकि ओला एस1 ने सिर्फ 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग दर्ज की थीं।
 
विज्ञापन

2 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। इसे ओला इलेक्ट्रिक द्वारा दो वेरिएंट्स- S1 और S1 Pro में लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक सिर्फ S1 की आधिकारिक पुष्टि की गई है। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 

4 of 7
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी होगी कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में, कंपनी ने पुष्टि की है कि स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा  जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।  कंपनी डायरेक्ट-टू-होम बिक्री मॉडल को अपना सकती है। कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह - 'ऑनलाइन खरीदें' और 'होम डिलीवरी' का विकल्प से असल में कंपनी को फायदा हो सकता है। कंपनी अपने पहले ई-स्कूटर के लिए डायरेक्ट-टू-होम सेल्स मॉडल का अपना सकती है। ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। मॉडर्न फीचर्स और फंक्शन के साथ आने वाले S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 से लेकर एक लाख रुपये तक की रेंज से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कैब-एग्रीगेटर से ईवी निर्माता बनी कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्लांट ओला फ्यूचरफैक्ट्री का पहला चरण जल्द ही चालू हो जाएगा। फैक्ट्री को रिकॉर्ड समय में चालू करने के लिए 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा मानव-घंटे की योजना बनाई गई है। फैक्ट्री शुरुआती चरण में 20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर उतार सकेगी। मेगा फैक्ट्री इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की एक रेंज के लिए ओला के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब (वैश्विक विनिर्माण केंद्र) के रूप में काम करेगी। इस प्लांट में तैयार किए गए ईवी को पूरे भारत में बेचा जाएगा और यूरोप, यूके, लैटिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ola Electric Factory - फोटो : Ola Electric
ओला फैक्टरी के भारत में सबसे ज्यादा ऑटोमैटिक होने का दावा किया जा रहा है। क्योंकि यह ओला के अपने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजन और तकनीकी स्टैक द्वारा संचालित होगा जो सभी कारखाने के संचालन में गहराई से इंटीग्रेटेड होगा। फैक्ट्री के पूरी तरह से चालू होने पर लगभग 5,000 रोबोट और ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल्स (स्वचालित निर्देशित वाहन) तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी को शामिल करने के बावजूद इस कारखाने में 10,000 नौकरियां पैदा होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें