फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी बोली- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Fri, 08 Oct 2021 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 

पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 

छह सेकंड में काम शुरू...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू- रात भर मुझे नींद नहीं आई...! 

गप्पू- क्यों..? 

पप्पू- रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं...!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...

लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।

लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।

मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।

लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।

पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...a

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
संता - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया।

बंता - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?

संता - फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।

बंता - किसने मारा?

संता - सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
संता मोबइल कंपनी में इंटरव्यू देने गया
पहले सवाल पर ही उसे भगा दिया गया...

सवाल - सबसे मशहूर नेटवर्क कौन सा है?

संता - कार्टून नेटवर्क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें