जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
वेटर - सर क्या लाऊं?
बब्लू - चिकन।
वेटर - स्पेनिश चिकन, फ्रेंच चिकन या अफगानी चिकन?
बब्लू - कोई भी ले आ... मैंने कौन सी उससे बात करनी है।
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
पत्नी - आज कुछ हेवीपन फील कर रही हूं।
पति - हेवीपन माने?
पत्नी - भारीनेस।
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
संता - तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
बंता - एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था।
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी - अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे?
पति - जहां गम भी ना हो।
आंसू भी ना हो। बस प्यार ही प्यार हो।
पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी।
विज्ञापन
5 of 6
Jokes
- फोटो : Social media
एक शख्स पार्लर के स्वागत कक्ष में बैठा था।
पीछे से एक महिला आई और धीरे से कंधा दबाते हुए बोली, आइए चलते हैं।
शख्स पसीने-पसीने हो गया और बोला -
मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है।