वायरल जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की भड़ी भूमिका होती है। आप हंसने और मुस्कुराने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स को पढ़ सकते हैं। तो, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
गोलू- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न?
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया...
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...