चुटकुले: स्वस्थ रहने के लिए आपको सुबह और शाम हंसते की आदत डाल लेनी चाहिए। दरअसल, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव दूर रहता है। साथ ही हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। लेकिन काम के अधिक दबाव की वजह से लोग अक्सर हंसना खेलना भूल जाते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसलिए आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।