फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 23 Oct 2023 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes In Hindi: आज कल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो आपको हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह भी काम करता है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। आज हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार और धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

एक बच्चा परीक्षा में फेल हो गया.
बच्चे को समझाने के लिए पिता- कोई बात नहीं, तू शेर का बेटा है..
बच्चा- टीचर भी यही कहती हैं.
पिता- क्या कहती हैं तुम्हारी टीचर?
बच्चा- यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है.
पिता बेहोश!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पति अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रहा था और लड़कियों को देख रहा था।.
स्मार्ट पत्नी- ज्यादा मत उछलो, मैंने जूड़े में कैमरा लगा रखा है...तुम्हारी सब हरकतें देख रही हूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या?
पति - पता नहीं... मेरा तो तुम्हारे साथ पृथ्वी पर भी संभव नहीं है।
पत्नी को लगा झटका!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।
उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो
जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया।
पत्नी अभी भी बेहोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रोहित- ये बैंक से पैसा क्यों नहीं निकल रहा है?
मैनेजर- बैंक में पैसे नहीं हैं...
रोहित- क्यों नहीं हैं? जब भी आओ तो पैसे रहते ही नहीं हैं।
मैनेजर- शांति से बात करो।
रोहित- बुलाओ कहा है शांति आज उससे ही बात करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें