फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब मम्मी ने संता से कहा- ये तेरे पापा हैं, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 02 Nov 2021 11:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

संता पुरानी एल्बम देखकर बोला- मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है? 

मम्मी- ये तेरे पापा हैं। 

संता- तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं? 

संता का जवाब सुनकर मम्मी बेहोश।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
दिवाली के मौके पर गांव की एक लड़की घर से भाग गई

और फिर दो दिनों के बाद लौट कर आ गई

पिता ने गुस्से में पूछा- अब क्या लेने आई हो?

लड़की- अपने हिस्से की मिठाई खाने।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू जिस जहाज में बैठा था वो अचानक डूबने लगा।

फिर भी उसे इस बात का कोई फर्क ही नहीं पड़ा था।

वह हंसता ही जा रहा था।

दूसरा यात्री- ओए, हंस क्यों रहे हो?

पप्पू- शुक्र है रिटर्न का टिकट नहीं खरीदा।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?

पप्पू- नहीं बताऊंगा?

टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,

पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।

टीचर- इतना छोटा होके भी

गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?

पप्पू- आपकी बेटी !!!

(टीचर बेहोश )
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू- आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है।

पिंटू- क्या ?????? तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?

चिंटू- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।

सास- ऐसा क्यों? 

दामाद- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें