Today Funny Jokes: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा- अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा- नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।