फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब सीट के लिए बस में लड़ने लगीं दो लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 12 Nov 2023 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes: हर इंसान के लिए हंसी उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्थी खाना। इसलिए हम सभी को हर दिन समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। अगर आप हसंते रहते हैं, तो मानसिक तानव से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लाए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं 
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो, जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए फिर क्या, 
पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

Hindi Jokes: बंता से संता- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।

Viral Jokes: मां-बेटे की मजेदार बातें पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें