फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पापा ने बेटे से पूछा- इतने खुश क्यों हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 09 Oct 2021 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

लड़का घर में खुशी से उछल रहा था

पापा- क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?

बेटा- बस पूछो मत पापा

पापा बता- क्या किया है इस बार।

बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है। फिर क्या होना था...

बेटे की जूते चप्पल से हुई पिटाई
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू ने पिंकी का हाथ पकड़कर बोला

पप्पू- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम इस संसार की सबसे सुंदर लड़की हो पिंकी।

पिंकी- ओह, लेकिन बगल में मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की खड़ी है।

पप्पू- अच्छा तो अब मैं ये सोने की चेन किसको दूं?

तभी पिंकी ने कहा- तो, अब क्या मैं अपने बाबू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-

इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।

पति ने पूछा- वो क्यों?

पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।

घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।

गधे की तरह दिन भर काम करते हो।

लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।

बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।

घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।

और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।

इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चंडीगढ़ की एक खूबसूरत लड़की को ठंड में ठिठुरता देख एक बिहारी लड़का बोला...

लड़का- का ओ, मैडम, हिस्टीरिया के पेशेंट हो का

लड़की- गाल पर थप्पड़ मार कर बोली

इडियट, शादी मे जा रही हूं।

लड़का रोनी सूरत बनाकर बोला- गुस्सा क्यों कर रही हो...हमरे यहां लड़की ऐसे ही रात में भूत खेलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जज: क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?

कार चालक: साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।

जज: ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें