फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर और गोलू की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 14 Sep 2023 01:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: आजकल अधिक काम के दबाव और चिंता के कारण लोग अक्सर तनाव से होने वाली अलग-अलग तरह की परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कोई समस्या ना हो, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चहिए। यदि आप दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसी-ठिठोली कर लें, तो इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सकती है। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेटकर आते रहते हैं। इसलिए आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुनकर उन्हें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर सकते हैं।    

टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खुदा करें कि तुमको 'जुदाई' ना मिलें,
कभी भी हमको 'तन्हाई' ना मिले,
जूझे 'याद' ना करो तो कुछ ऐसा हो,
कि मौसम हो सर्दी का और तुमको 'रजाई' न मिलें।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त - भाई तू कल बड़ा दुखी था।
संता- हां यार, कल बीवी 25,000 की साड़ी ले आई।
दोस्त - फिर आज खुश क्यों हो?
संता- आज वो तेरी बीवी को दिखाने गई है।
दोस्त के उड़ गए होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खाना खाने के बाद लड़कियां टिश्यू पेपर से इतने प्यार से मुंह पोंछती हैं 
कि कहीं होंट उखड़ के टिश्यू पेपर के साथ ना आ जाएं।
और लड़के ऐसे साफ करते कि जैसे दीवार पर रेगमाल रगड़ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने बंता से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है।
बंता ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं।
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं।
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें