फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: वकील ने जज से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 14 Sep 2023 12:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती  जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

वकील- “माई लार्ड, कानून की
किताब के पेज नंबर 15 के मुताबिक
मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी
किया जाये। जज: “किताब पेश की
जाये।” किताब पेश की गयी, जज ने
पेज नंबर 15 खोला तो उसमें 1000
के 5 नोट थे। जज मुस्कुराते हुए
बोला- “बहुत खूब!!!! इस तरह के 2
सबूत और पेश किये जाये।””
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कल शाम मे एक औरत को ठिठुरता देख
मेरे दोस्त ने अपना कम्बल उसके बदन पर दे दिया।
उसने कम्बल फेकते हुए कहा- गरीब नहीं हूं शादी में जा रही हूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक भैंस मोबाइल निगल गई! अब 
जैसे ही मोबाइल की “रिंग” बजती।
भैंस तो तूफान मचाना शुरू कर देती !!
सभी परेशान, आखिर क्या किया जाए। 
आखिरकार संता ने सलाह दी- 
भैंस को “कवरेज क्षेत्र” से बहार ले
जाओ! 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला कैदी - तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी - बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो
पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी - वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी - वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें,
बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें