फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: सौम्या- कल तुम किट्टी पार्टी में क्यों नहीं आयी? दीपिका का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 20 Nov 2023 10:27 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes In HIndi: आजकल की भागम-भाग भरी जिंदगी में लोगों के लिए सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान समय में हर कोई तनाव जैसी परेशानी से जूझ रहा है। अगर आप इन परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हंसने से आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

गोलू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई हैं?
मोलू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर आया था।
गोलू- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
मोलू- मेरी पत्नी का नाम है 'तपस्या' है और केक वाले
बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया 'हैप्पी बर्थडे समस्या'।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सौम्या- कल तुम किट्टी पार्टी में क्यों नहीं आयी?
दीपिका- यार कल मेरी BMW नहीं आई थी इसलिए
सौम्या- BMW ?
दीपिका- बर्तन मांजने वाली..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया.?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...
पत्नी मुस्कुराते हुए - हां तो उसमें क्या हो गया,
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें