फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर ने स्टूडेंट से पूछा- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे, जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 03 Oct 2021 04:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे? 

स्टूडेंट- 10 

टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 

स्टूडेंट- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
वेटर: सर क्या लाऊं? 

गोलू: चिकन 

वेटर: स्पैनिश चिकन, फ्रेंच चिकन या अफगानी चिकन? 

गोलू: कोई भी ले आ...मैंने कौन सी उससे बात करनी है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
टीचर: नालायक कभी कोई बुक खोल के देखी है? 

पप्पू: हां...मैं रोज एक बुक खोलता हूं।

टीचर: कौन सी? 

पप्पू: फेसबुक 

टीचर हुआ हैरान!

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
भिखारी: कुछ खाना दे दो... 

आंटी: अभी खाना बना नहीं है।

 भिखारी: ठीक है जब बन जाए तो मुझे फोन कर देना ये लो मेरा नंबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर ने मरीज को रोजाना 20 किलोमीटर चलने को कहा... 

सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया।

मरीज- सर रोज 20 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं, यही रुक जाऊ या आगे थाइलैंड निकल जाऊं? 

डॉक्टर को तुरंत आ गए चक्कर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें