फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पत्नी ने मायके से पति को किया फोन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 03 Oct 2021 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पत्नी - जी कैसे हैं आप? 

पति -ठीक हूं। 

पत्नी - मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? 

पति - तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो? 

पत्नी - मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
गणित की क्लास चल रही थी 

टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो= एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा? 

पप्पू- जी सर....टन, टन, टन टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे... रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...

उसने कहा- मुझे भी बिठा लो 

कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 

पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 

पत्नी- क्या गलतफलमी? 

पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''... तब से वाकई में पति की नींद गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक लड़की को देखा तो ऐसा...लगा 

दूसरी लड़की को देखा तो वैसा...लगा 

और जब दोनों ने गाल पर थप्पड़ मारे...तो एक जैसा लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें