फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सास-बहू की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 09 Aug 2021 12:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------

एक मां अपने 10 साल के बच्चे का फोटो
खिंचवाने के लिए स्टूडियो लेकर गई...!
.
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला -
बेटा, मेरी तरफ देखो...
इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा...!
.
बच्चा बोला - फोकस एडजस्ट कर,जाहिलों जैसी
बातें मत कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना मैक्रो के साथ,
आईएसओ 200 के अंदर रखना...!
.
हाई रिजॉल्यूशन में फोटो आनी चाहिए...!
.
फेसबुक पर अपलोड करनी है, वरना पैसे नहीं मिलेंगे...!
.
'कबूतर' निकलेगा...!
तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में...?
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
टीचर - बच्चों, वादा करो कि कभी शराब-सिगरेट नहीं पिओगे...!
.
बच्चे - नहीं पीएंगे...!
.
टीचर - कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे...!
.
बच्चे - नहीं करेंगे...!
.
टीचर - लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे...!
.
बच्चे - नहीं करेंगे...!
.
टीचर - वतन के लिए जान दे दोगे...!
.
बच्चे - दे देंगे सर, ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या...?
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पप्पू को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...!
.
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब, चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
.
पप्पू - 500 का नोट निकालते हुए बोला 400 खुले हैं...!
.
भिखारी - हां जी साहब हैं...!
.
पप्पू - तो उससे कुछ लेकर खा ले...!

4 of 5
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
एक शराबी अपने दोस्त से -
आज तब तक पीएंगे जब तक,
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें...!
.
बगल से जा रहा व्यक्ति बोला -
बस करो कमीनो...
सामने एक ही पेड़ है...!
.
अब क्या जंगल बनाओगे...?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बहू - मां जी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...!
.
.
सास - अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है...?
.
ऐसा भी तो हो सकता है कि 
किसी ट्रक के नीचे आ गया हो...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें