फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का धमाकेदार जवाब सुन पत्नी के उड़ गए होश....पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 20 Nov 2020 09:43 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे...
.
पप्पू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था, 
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में 
चुपके से दो चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
.
.
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
.
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया
और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की!
.
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया...?
.
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति-पत्नी का एक घंटे से चल रहा झगड़ा
पति के द्वारा बोली गई सिर्फ एक लाइन में खत्म हो गई...
.
और वो लाइन थी...
.
सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?

4 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी - सुनो जी, अगर मै वक्त होती तो शायद सबको मेरी बहुत ज्यादा कद्र होती ना...?
.
पति - हां प्रियतम, तुम्हारा खौफ होता चारों तरफ!
.
पत्नी - खौफ क्यों होता...?
.
पति - अरे, तुम्हें देखते ही लोग सहम जाते और कहते देखो बुरा वक्त आ रहा है...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मैं तो तंग आ गई हूं इस आदमी से,
कोई काम ठीक से नहीं कर सकता...!
.
पति - अरे भाग्यवान, अब क्या खता हो गई मुझसे...?
.
पत्नी - ये कल तुमने गैस खत्म होने पर कैसा सिलिंडर लगाया है,
दो बार दूध गर्म किया, दोनों बार ही फट गया...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा...अब क्या हुआ?
.
पति - सच बताऊं जानू...?
.
पत्नी (खुश होते हुए) - हां बताओ...
.
पति - मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें