फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 18 Aug 2021 08:35 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------

आज का ब्रह्मज्ञान
.
आज के जमाने में इश्क भी अगर किसी से करो तो आयुर्वेदिक वाला करो...
.
अगर कोई फायदा न हो तो नुकसान भी कोई ना हो...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मां - उठ जा नालायक,
देख सूरज कब का निकल आया है...!
.
.
.
बेटा - तो क्या हुआ मां,
वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - इतने दिन से कहां थे...?
.
छात्र - बर्ड फ्लू हो गया था...!
.
मास्टर जी - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं...!
.
छात्र - इंसान समझा ही कहां है आपने...
रोज तो मुर्गा बना देते हैं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक 88 साल के बुजुर्ग को फोन आया...!
.
सर हम बैंक से बोल रहे हैं, म्युचुअल फंड ले लो,
सात साल में भाव डबल हो जाएंगे...!
.
बुजुर्ग ने जवाब दिया - बेटा, मैं उम्र के उस मोड़ पर हूं कि केले भी कच्चे नहीं खरीदता...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
.
पति - हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...!
.
पत्नी - बताओ ना जानू...!
.
पति - मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ, मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!
.
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें