फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: दुकानदार से पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 27 Dec 2023 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की सबसे अच्छी दवा हंसी है जो बिल्कुल फ्री है। हंसने से हमार मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह दिन में कभी भी समय निकालकर हंस सकता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आज भी आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। 

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है?
दुकान वाला- ये जूते चप्पल की दुकान है।
पप्पू- फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि 'flat 60% off'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था,
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
तभी उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
"तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा",
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!

Latest Jokes: छात्र ने लोफर और ऑफर में बताया कमाल का अंतर, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
क्लास में टीचर ने बच्चों से पूछा -
बताओ, कांटों से भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति,पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या फिर दोस्त...?
बंटू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...!
फिर टीचर ने भी चप्पल से की बंटू की पिटाई...!

Jokes: आर्मी ट्रेनिंग के दौरान रमेश ने अफसर से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ? 
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें