फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: आर्मी ट्रेनिंग के दौरान रमेश ने अफसर से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी हंसी

Wed, 27 Dec 2023 12:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना हंसना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा- ‘ये हाथ में क्या है?’
सुरेश- “सर, बन्दुक है …!”
अफसर- “ये बन्दुक नहीं! तुम्हारी इज्जत है, शान है, ये तुम्हारी मां है मां !!”
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- “ये हाथ में क्या है?”
रमेश- “सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज्जत है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी..!
सर बेहोश….
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना?
डॉक्टर- हां बिल्कुल...
संता- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है!
डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता भगवान से प्रार्थना कर रहा था।
संता- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो, प्लीज
भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट हुए और पूछा- ऐसा क्यों भक्त?
संता- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला।
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है, अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें