फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रेमी की दर्दभरी दास्तां सुनकर हो जाएंगे लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 06 Dec 2020 04:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बंटी - यार डब्बू, मच्छरों से छुटकारा पाने का क्या उपाय है...?
.
.
.
डब्बू - रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया करो,
ताकि बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं...
और फिर आप मजे से सो सकें...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू की बीवी बेहोश हो गई...
.
डॉक्टर - ये तो मर गई है!
.
जब उसको जलाने लगे, तो वो उठ बैठी और बोली - मैं जिंदा हूं!
.
पप्पू - चुपचाप पड़ी रह गंवार,
तू डॉक्टर से ज्यादा जानती है क्या...?
.
जलाओ जी जलाओ...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
जज - तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में
माचिस की जलती हुई तीली क्यों रखी...?
.
.
पप्पू - उसने ही कहा था, जमानत करवानी है
तो पहले जेब गर्म करो। इसलिए मैने उसकी
जेब में जलती हुई तीली रख दी...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए...?
.
.
.
पप्पू - क्योंकि पता नहीं परीक्षा में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए..!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक प्रेमी की दर्दभरी दास्तां...

उनकी यादों को भुलाने के लिए दिल पे जो रखे थे हमने पत्थर...
.
.
.
कमबख्त सरक कर किडनी में वो आज पथरी बन गए।
अब दर्द पहले से ज्यादा होता है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें