इंसान के लिए मुस्कुराना एक प्राकृतिक वरदान है। ईश्वर भी उन्हीं की मदद भी करते हैं जो हर हाल में खुश रहते हैं। हर समय खुश रहने से इंसान की सभी समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। अगर आप खुश रहेंगे तो आपको देखकर दूसरा भी खुश होगा। यदि हमारा मन प्रसन्न रहता है तो हमें दुनिया भी खुश नजर आती है। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो देखकर और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। आज के समय में हमें अपनों के साथ जरूर हंसना-मुस्कुराना चाहिए जिससे हमारा उनका साथ भी बना रहे और हम खुश भी रहें। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे ही मजेदार चुटकुले तो चलिए हंसने के इस सफर में.......
साली - जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजाजी - अरे, हम तो फिल्म बनाते हैं।
साली - अच्छा जीजा जी, कौन सी फिल्म बनाते हैं आप
जीजा जी - अरे मैं वो घर की शादियों में वीडियो बनाकर उनकी फिल्म बनाता हूं।
जीजा जी का जवाब सुनकर साली बेहोश है।