फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: जब होली पर पत्नी ने पति से गिफ्ट मांगा, मिला गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 02 Mar 2022 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान की हम सभी को जरूरत होती है, उसी प्रकार स्वस्थ रखने में हमें हंसी अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप उससे बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।

हर बार शादी होते होते टूट जाती।

सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-

पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।

पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जब होली के मौके पर पत्नी ने पति से गिफ्ट मांगा...

पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर तुमने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी

इस साल क्या दे रहे हो

पति- मन ही मन बोला... फोल्डिंग खाट में करेंट
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दिवाली की शाम को तांत्रिक की पत्नी को भूत पकड़ लिया...और फिर...

यह देख तांत्रिक सब काम छोड़ भूत भगाने बैठ गया

तांत्रिक- तुम कौन हो?

तांत्रिक की पत्नी- आमी मोजंलिका...

तांत्रिक- क्या चाहिए?

तांत्रिक की पत्नी- 25 हजार टका

तांत्रिक- क्यों?

तांत्रिक की पत्नी-सोने की अंगूठी खरीदनी है।

फिर...भूत की जमकर हुई कुटाई
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?

चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।

लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।

रिश्ता वही, सोच नई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश डॉक्टर के पास गया...

रमेश- डॉक्टर साहब एक समस्या है।

डॉक्टर- क्या परेशानी है?

रमेश- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है?

रमेश- फोन पर बात करते वक्त।

डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें