हिंदी जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स।
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।