फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: लड़के ने पूछा- क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की? लड़की ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 15 Mar 2024 11:54 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मजेदार जोक्स हिंदी: इंसान को हंसी बड़े-बड़े दुखों को भुला देती है और जीवन में खुशियां भर देती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुले ( Viral Jokes in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आप अकले भी हैं, तो जोक्स और चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) पकड़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़के ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,
लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy S24
लड़के ने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें