Funny Jokes: हंसी-मजाक और सकारात्म माहौल में जीवन का हर पल अच्छा लगता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने-हंसाने का अहम योगदान होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप हमेशा तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको खुश रखने के लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले। इन जोक्स और चुटकुलों पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरु करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।