फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पत्नी ने ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखाया लाइसेंस..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 27 Aug 2021 12:09 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


बेटा - पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?

पिता जी - वो कैसे बेटा?

बेटा - क्योंकि मैं फेल हो गया हूं।

आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - पूजा किया कीजिए
बड़ी बलांए टल जाती हैं।

पति - हां तुम्हारे पिताजी 
ने बहुत की होगी उनकी टल
गई और मेरे पल्ले पड़ गई..।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
रिक्शा वाले की लड़की सिल्वर मेडल लाई...

रिक्शा वाले का बेटा आईएएस बना...

रिक्शा वाले की बेटी के 99 प्रतिशत आए...

खबरें पढ़ पढ़ के बच्चे जिद कर रहें हैं,
पापा आप भी रिक्शा लेलो!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति और पत्नी का जोरदार 
झगड़ा होता है। 

पति गुस्से से - तेरी जैसी 50
मिलेंगी।

पत्नी हंसके - अभी भी मेरी
जैसी ही चाहिए?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - शादी करले मुझसे।

लड़की - क्यों?

लड़का - मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है।

शादी के बाद लड़की को पता चला कि
लड़के का बाप 105 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - लाइसेंस नहीं दिखाने की वजह से चालान कट गया।

पति - लेकिन तुम्हारे पास तो हमेशा लाइसेंस रहता है।

पत्नी - उसमें अच्छी फोटो नहीं थी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस को
दिखाया ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें