फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny jokes: आधी रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया पप्पू, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 09 Jan 2022 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहर पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चेपट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


आधी रात को पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया...

जैसे ही दरवाजा खटखटाया

सपना- कौन है ?

पप्पू- मैं हूं

सपना- मैं कौन ?

पप्पू- अरे बेवकूफ, तू सपना है और कौन...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया

पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?

दुकानवाला-दस रूपये का है

पप्पू-चार रूपये में दे दो

दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा

पप्पू-ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख ले।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।

एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?

पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था...

तभी आंटी बाहर आई

आंटी-क्यों खड़े हो ?

लड़का-ऐसे ही

आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो

लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें