फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पड़ोस की भाभी को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया संता, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 09 Jan 2022 03:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। अगर इंसान को जीवन में स्वस्थ रहना, तो उसको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान को मानिसक तनाव नहीं होता है जिसकी वजह से वह कई बीमारियो से बचा जा सकता है। जोक्स या चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं जिसकी वजह से आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पड़ोस की भाभी को देखने के लिए संता पेड़ पर चढ़ गया...

तभी आंटी ने संता को देख लिया

आंटी- बेटा पेड़ पर क्या कर रहो हो ?

संता- बिजली देखने का इरादा है...पर नागिन दिख गई...

फिर क्या...पेड़ से उतरने पर संता की जमकर कुटाई हुई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बेटा- बस, पिताजी मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक शराबी छत से नीचे गिर गया। 

सब लोग आए और पूछने लगे क्या हुआ?

शराबी- पता नहीं भाई... मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।

डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।

लड़की- एक्स रे में क्या होता है?

डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...

लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।

डॉक्टर बेहोश!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

चिंटू और मिंटू बात करते हुए 

चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं! पूरी रात सड़क पर गुजारी 

मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं? 

चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है, और चाबी तो जेब में थी!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें