फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता ने बंता से पूछा- मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? मिला गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 20 Mar 2022 01:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने में मदद करते हैं, उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप उससे बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

संता- बंता, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? 
बंता (गुस्से से)- पत्थर ले और और सबसे पहले मोबाइल फोड़। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है।

पति- कैसे?

बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे “शालू आई लव यू” अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी? बेवकूफ लड़के।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?

पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं ?

पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?

पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?

पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।

पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं  कि छील लोगे इतने कि कम लूं 
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक प्रश्न- पत्नी क्या है?

उत्तर- पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्ज़ी में पनीर का स्वाद आने लगता है।
विज्ञापन

7 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारी साथ हूं।

पति- पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay


एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें