फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने नया फोन लेकर पति को सरप्राइज देना चाहा..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 11 Sep 2021 09:37 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


बाप- नालायक! तू फेल हो गया। 
आज से कभी मुझे पापा मत कहना। 

बेटा- ओह कमऑन डैड..! स्कूल टेस्ट ही तो था, 
कोई डीएनए टेस्ट थोड़े ही न था।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
शर्मा जी अपने दोस्त से -
अरे ये आपके पैर में चोट कब लगी?

दोस्त - अरे धीरे बोलिए।

शर्मा जी - ऐसा क्यों?

दोस्त - मुझे कुछ नहीं हुआ। अगर पैर में
प्लास्टर न चढ़वाता तो पत्नी लॉकडाउन 
में काम करवाकर कमर तोड़ देती।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पहली महिला – बहन जरा अपना
बेलन देना, मेरे पति अभी-अभी
घर लौटे हैं

दूसरी महिला – ले जाओ बहन
लेकिन जल्दी लौटा देना...
मेरे पति भी आने वाले हैं...

ये दोनों महिलाएं अपने पति
को ताजी और गर्म रोटियां
खिलाती हैं, “सोच बदलो, तभी देश बदलेगा।”

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मीना - डॉक्टर साहब आपने तो कहा 
था कि खेलने से मोटापा कम होता है,
पर मेरा तो बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

डॉक्टर - कौन सा खेल खेलती हो?

मीना - कैंडी क्रश

डॉक्टर बेहोश!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक बार टप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया और कहा - आई लव यू... 

लड़की झल्लाई, टप्पू को थप्पड़ मारा ओर बोली - क्या बोला तू? फिर से बोल जरा? 

गुस्सा होकर टप्पू बोला - जब सुना ही नहीं था, तो थप्पड़ क्यों मारा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी ने नया फोन लिया

अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया

पत्नी - कैसे हो जानू?

पति - हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो चुड़ैल किचन में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें