फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 14 Oct 2024 07:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

बॉयफ्रेंड: क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है
गर्लफ्रेंड: हां जरूर, क्यों नहीं
जब तुम्हारा गाना सुनकर मेरा खून खौल सकता है, तो पानी क्यों नहीं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बॉयफ्रेंड: कहां हो तुम?
गर्लफ्रेंड: होटल में हूं बहुत तेज भूख लग रही थी है, इसलिये यहां खाना खा रही हूं, आप कहां हो?
बॉयफ्रेंड: लंगर में...तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ा हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला: मेरे साथ चलोगी?
लड़की: कहां?
लड़का: जहां तुम कहो।
लड़की: अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं।
लड़का: लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता।

Chutkule in Hindi: सब्जीवाला- भैया मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ICU में थी। पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर: हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर वह कुछ बोल ही नहीं रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा: सिर्फ 40 की ही तो है अभी! तभी एक चमत्कार दिखा।
ECG और धड़कन बड़ने लगी, पत्नी की उंगली हीली, होंठ हिले और आवाज आई 36 की।

Jokes in Hindi, Chutkule: जज- क्या सबूत है कि तुम कार तेज नहीं चला रहे थे? चालक का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने गप्पू, टप्पू और चिंटू को गिरफ्तार कर लिया...
जेल ले जाकर तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज आई: भौं-भौं...
पुलिस वाला: लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आई- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला: लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आई,
फिर तीन-चार बार और लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आई...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से गप्पू की आवाज आई: मैं आलू हूं, आलू...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें