फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: सब्जीवाला- भैया मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 14 Oct 2024 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सब्जीवाला: भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति: आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला: क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
संता की शादी एक नर्स से हो गई...
बंता और कैसी कट रही है...?
संता पूछ मत यार, जब तक- सिस्टर न कहो बोलती ही नहीं...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को।
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित जी हो गए बेहोश...

Jokes in Hindi, Chutkule: जज- क्या सबूत है कि तुम कार तेज नहीं चला रहे थे? चालक का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रमेश: पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू: हां पर मैंने शादी तोड़ दी।
रमेश: अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू: यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश: ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू: दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा।

Jija Sali Jokes: जीजा की बात सुनकर साली की बोलती हो गई बंद, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी खड़े खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था।
दूसरा आदमी पास जाकर बोला: भाई अगर तू स्टार्ट नहीं हो पा रहा है तो धक्का लगाऊं क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें