Chutkule: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता और संता कहीं जा रहे थे। रास्ते में रात हो गई तो दोनों टेंट लगाकर सो गए।
आधी रात को संता की आंख खुली। उसने बंता को जगाकर पूछा,
'आसमान की तरफ देखकर बता, तुझे क्या नजर आ रहा है?'
बंता बहुत सारे तारे हैं।
संता- इस से क्या पता चलता है?
बंता- आसमान खूबसूरत है।
संता- अबे उल्लू, टेंट चोरी हो गया है।