फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गन्नौर से देवेंद्र कादियान मैदान में, कहा- 36 बिरादरी के समर्थन से हमारा चुनावी रथ लगातार आगे बढ़ रहा

Wed, 02 Oct 2024 03:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान मैदान में हैं। उन्होंने सोमवार को खदरा में स्वाभिमान रैली निकाली और मंगलवार को कई जगह नुक्कड़ सभा और जनसभा का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ''36 बिरादरी के अपार समर्थन से हमारा चुनावी रणक्षेत्र का रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। किसी को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा आपक ऋणी रहूंगा कि आप सब मिलकर अपनी जमा पूंजी और कीमती समय मेरे लिए लगा रहे हैं, लेकिन अब चार दिन और आपको और दिल-जान से जुटना पड़ेगा।'' 
विज्ञापन

2 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
कादियान ने सोमवार को खदरा स्वाभिमान रैली को महारैली में तब्दील करने पर खदरा क्षेत्र के लोगों का आभार जताया और कहा कि खदरे ने अपने बेटे-भाई के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया है। अपील करते हुए कहा कि हलके से सर्व समाज 5 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के निशान का बटन दबाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाएं।
विज्ञापन

3 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
घोषणा-पत्र में किए नौ वादे
मंगलवार को देवेंद्र कादियान ने सुनारो वाली गली, लाला गढ़ी, सैनी चौपाल में नुक्कड़ सभा करने के अलावा जफरपुर, गढ़ी कलां, भाखरपुर, बायं व गांधी नगर में जनसभा कर लोगों को संबोधित किया। कादियान ने कहा कि उन्होंने अपने घोषणा-पत्र में नौ घोषणाएं कर शहर का विकास कराने के साथ ही हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा है। युवा वर्ग को शिक्षा से जोड़ने के लिए लाइब्रेरी, स्किल डेवलपमेंट कोर्स कराएंगे और उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ट्रामा सेंटर, एंबुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा, सरकारी अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार कराया जाएगा।

4 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
'बेटे की तरह गन्नौर की सेवा की'
कादियान ने कहा कि गन्नौर क्षेत्र उनका परिवार है और इस परिवार की वे वर्षों से लायक बेटे की तरह सेवा करते आ रहे हैं। बिना किसी राजनीतिक पद के हलके में जनसेवा कार्यों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
'इस बार बेटे को विधायक बनाएगा गन्नौर'
कादियान ने कहा, ''36 बिरादरी का समर्थन व आशीर्वाद जिस तरह से मिल रहा है, उससे साफ है कि इस बार जनता गन्नौर क्षेत्र से किसी नेता को नहीं, बल्कि अपने बेटे को विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी।'' इस अवसर पर वाकिल प्रधान, शेरा, सोनू, नवीन पूर्व सरपंच, शोभा, राकेश सरपंच, सोमबीर, रणधीर, गयुर खान, इनाम, राजेन्द्र सरपंच, भगत जी, जिले सिंह, मोती राम, सुखबीर सरपंच, बग्गा नंबरदार, धनपत, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने साढ़े आठ सालों में युवाओं को शिक्षा व खेलों से जोड़ने का प्रयास किया। शहर की तर्ज पर गांव साफ-सुथरा हो, इसके लिए उन्होंने कूड़ा उठवाने को लेकर ई-ऑटो रिक्शा वितरित कीं, गांवों में चिकित्सा शिविर लगाए, 10 निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कराईं, जो लोगों के लिए संजीवनी बनी है। 21 हजार से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें