फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक आत्महत्या कांड : पिता के संबंधों के बारे में जानती थी बेटी, प्रेमिका को दी थी धमकी, नाना ने किए कई खुलासे

Mon, 01 Mar 2021 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक आत्महत्या कांड - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रोहतक में पति और उसकी प्रेमिका से परेशान महिला ने रविवार को अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी थी। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में मृतका के परिजनों ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी पति शुगर मिल में अटेंडेंट पद पर कार्यरत है व आरोपी की प्रेमिका एक अकादमी में शिक्षिका के तौर पर नौकरी करती है। पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी कि उसकी बेटी सोनिया (40) की शादी राजेश निवासी बोहर के साथ करीब 18 साल पहले हुई थी। उसने बताया कि बेटी सोनिया की दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी (16), छोटी बेटी (12) और उससे छोटा बेटा (7) है। देवेंद्र ने बताया कि सोनिया अक्सर घर पर राजेश के गलत चरित्र के बारे में बताया करती थी। वह बताती थी कि राजेश के एक महिला के साथ संबंध हैं। वह महिला एक अकादमी में पढ़ाती है। जब वह राजेश के सामने इस संबंध में आपत्ति जताती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी की बड़ी बेटी को भी उसके संबंधों के बारे में पता था। इससे नाराज आरोपी ने बेटी का स्कूल भी छुड़वा दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहतक आत्महत्या कांड - फोटो : फाइल फोटो
राजेश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर भी सोनिया से मारपीट की थी । सोनिया के पिता का कहना है कि कई बार उन्होंने राजेश को भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कई दिनों पहले सोनिया ने घर पर फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रही है। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि सोनिया ने बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (नीली शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
सोनिया का सात वर्षीय बेटा सप्ताह भर पहले ही नाना के घर भापड़ौदा झज्जर गया था। सोनिया ने रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने मायके फोन कर परिजनों से बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी परेशान थी। वह बार-बार बेटे मयंक को उसके पास छोड़ जाने के बारे में कह रही थी। परिजनों ने कहा था कि वह जल्द ही बेटे को उसके पास छोड़ जाएंगे। दोपहर तक सोनिया और उसकी बेटियों की मौत की सूचना आ गई।  

4 of 5
परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सोनिया के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजेश और उसकी प्रेमिका के बीच के संबंधों के बारे में बड़ी बेटी को भी पता लग गया था। वह अपनी मां सोनिया को परेशान देकर बहुत परेशान रहती थी। वह पिता को लगातार टोकने लगी थी। उसने कुछ दिनों पहले ही आरोपी महिला को धमका भी दिया था, जिससे राजेश ने माह भर पहले ही रिया का स्कूल छुड़वा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक आत्महत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों के साथ जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके पति राजेश पर एक महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -सज्जन सिंह, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें