फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पागल हुआ युवक, युवती से बोला- किसी और से हुई शादी तो बिछा दूंगा लाशें

Fri, 26 Feb 2021 07:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तरफा प्यार में एक युवक पागल हो गया है। लड़की की शादी पक्की हो जाने के बाद उसे शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की भी बात कर रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को ही मामला दर्ज लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शादी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली युवती से गोलू चौहान एक तरफा प्यार करता है। युवती की शादी उसके पिता ने सात अप्रैल को तय कर दी है। इसकी जानकारी होने के बाद वह युवती के घरवालों को धमकी देने लगा।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अब वह युवती से बोल रहा है कि तुम्हारी शादी तुड़वा दूंगा। घरवालों की जान बचाना चाहती हो तो खुद ही शादी तोड़ दो। शादी हुई तो लाशें बिछा दूंगा। धमकी से परेशान युवती ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
गुलरिहा पुलिस तत्काल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें