रोने का ढांढस करता आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को टूट गया अभिषेक, खोल दिया तीन बजे राज
पुलिस ने घर से लेकर होटल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जहां-जहां से आरोपी गुजरा था। फुटेज का मिलान करवाया गया। वह सीधा होटल गया। वहां से अपने दोस्त के साथ ढाबे पर गया। वहां की फुटेज का मिलान किया। इसके बाद उससे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ हुई। तड़के तीन बजे उसने राज खोल दिया। बता दें कि रोहतक के विजय नगर में पिछले शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा और बबली की मां रोशनी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को बबलू पहलवान के इकलौते बेटे ने अंजाम दिया था।