हरियाणा के पानीपत के इसराना में ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से जिंदा जले तीनों दोस्तों ने बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इंजन में धमाका होने के बाद कार के नीचे की ओर से आग अंदर पहुंच गई। तीनों दोस्त कार के शीशों को धक्का मारते रहे रहे, लेकिन उन्हें तोड़ने में नाकाम रहे और जिंदा जल गए। टक्कर लगने मे महज दो मिनट में आग कार के अंदर पहुंच गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के शीशे में धक्का मारकर तीनों मदद मांग रहे थे, लेकिन कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आग की लपटों की वजह से कार के अंदर देख पाना भी मुश्किल था। तीनों युवक कार के अंदर इस कदर तड़प रहे थे कि वह 10 मिनट तक हिलती रही लेकिन वे बाहर नहीं निकल सके।