फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पुलिसिया जुल्म: हिरासत में 55 साल के व्यक्ति की मौत, घरवाले बोले- थर्ड डिग्री देकर की हत्या, धरने पर बैठे

Wed, 09 Jun 2021 12:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के पानीपत में पुलिस हिरासत में मंगलवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया और सिविल अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। मामला पानीपत के अशोक विहार कालोनी से एक युवती को भगाने का है। इसमें आरोपी युवक के बड़े भाई के ससुर को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी। डाबर कालोनी निवासी इरशाद पर आरोप है कि 25 मई को अशोक विहार कालोनी निवासी एक युवती को अपने साथ भगाकर ले गया है। मामले में युवती की मां की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इरशाद के परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस दोनों को खोजने में कामयाब न हो सकी तो उन्हें परेशान करने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयूब की मौत पर सिविल अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों से भी कुछ नहीं पता चला तो पुलिस ने रिश्तेदारों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस इरशाद के भाई नूर मोहम्मद के ससुर आयूब (55) निवासी विद्यानंद कालोनी को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से हिरासत में लेकर किला थाने लेकर लाई।
विज्ञापन

3 of 5
आयूब की बेटियों से बात करते डीएसपी सतीश वत्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह वहां धागे की फैक्टरी में खड्डी मास्टर था। आयूब के बेटे फैजान ने बताया कि उन्हें शाम छह बजे पता चला कि पिता की हालत खराब हो गई है और उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जब  अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोट के निशान थे।

4 of 5
विलाप करते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे का आरोप है कि पुलिस ने पिता को थर्ड डिग्री देकर हत्या की है। परिजनों ने सामान्य अस्पताल में रात 11 बजे तक हंगामा किया। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक आयूब की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोई भी आरोपी मिला तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें