सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने के मामले में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। हालांकि पहले मामले को सर्पदंश से मौत दिखाने का प्रयास हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा हो गया था। पुलिस ने किशोरियों की मां के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरुण, फूलचंद, दुखन पंडित और रामसुहाग को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस जांच में इस जघन्य अपराध के बारे में नए नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने रिमांड के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने शाम को ही इस वारदात का षड्यंत्र रच दिया था। 5 अगस्त को वे अपने कमरे में बैठकर नाबालिगों के कमरे पर निगाह बनाए हुए थे। देर रात जब उनकी मां लघुशंका को उठी और उसने दरवाजे की कुंडी खोली तो उसके निकलते ही वे कमरे में घुस गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
सोनीपत में घटनास्थल की जांच करतीं जांच अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्कर्म के बाद जब किशोरियां चिल्लाने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें कीटनाशक पिला दिया था। कीटनाशक का असर जल्द हो सके, इसके लिए उन्होंने दोनों बहनों को पानी भी पिला दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
कुंडली दुष्कर्म और हत्या का मामला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़कियों की मां ने आरोप लगाया था कि बेटियां को जहर देने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें अस्पताल में नहीं ले जाने दिया। करीब चार घंटे उसकी बेटियां वहां पर तड़पती रहीं। सुबह जब बेटियों की हालत ज्यादा बिगड़ी तो आसपास के लोग आए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी।
4 of 5
सोनीपत में दरिंदगी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
लड़कियों की मां ने पति की मौत के बाद बिहार में साहूकार से कुछ रुपये उधार ले लिए थे। वह रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। दबंग साहूकार परिवार को परेशान करने लगा था। इसके बाद वह बेटियों को बचाकर सोनीपत लेकर आई थी।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि राशन कार्ड में दोनों बहनों की उम्र करीब 11 व साढ़े 12 साल है। हालांकि उनकी मां ने शुरुआत में दोनों की उम्र 13 व 15 साल बताई थी। ऐसे में उनके जन्म प्रमाण भी मंगवाए जाएंगे, जिससे उम्र का सही आकलन हो सके।