हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं का जोश यह दर्शाता है कि राज्य के नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्यों को लेकर जागरूक हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह की भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि जनता का विश्वास लोकतंत्र पर बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
नेता चुनने के लिए वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार का मतदान उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। चुनाव के दिन राज्य भर में मतदाताओं में खासा जोश देखा गया, जिसमें बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर बुजुर्ग मतदाताओं ने इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को लेकर सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन
2 of 8
बुजुर्ग
- फोटो : संवाद
95 वर्षीय भूप सिंह ने लोकतंत्र में निभाई अहम भूमिका
रोहतक जिले के सांघी गांव में आज 95 वर्षीय भूप सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए मतदान किया।
विज्ञापन
3 of 8
मतदाता
- फोटो : संवाद
महामंडल उर्मिला गिरी महाराज
रोहतक के गोहाना रोड स्थित मतदान केंद्र पर किन्नर समाज की प्रतिष्ठित हस्ती, महामंडल उर्मिला गिरी महाराज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उर्मिला गिरी महाराज ने गर्व के साथ अंगूली पर लगी स्याही दिखाई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का प्रतीक था।
पिंक बूथ पर कौशल्या देवी और वीणा शौरी ने किया मतदान
4 of 8
पिंक बूथ पर महिला मतदाता
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र के विशेष पिंक बूथ पर आज सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी कौशल्या देवी और सेवानिवृत्त शिक्षिका वीणा शौरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों वरिष्ठ महिलाओं ने गर्व के साथ मतदान किया और कहा कि जो समाज में महिलाओं की भागीदारी और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
5 of 8
बुजुर्ग वोटर
- फोटो : संवाद
87 वर्षीय सुलोचना देवी ने डाला वोट
करनाल के घरौंडा के नगर पालिका मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति अनोखा समर्पण देखने को मिला। 87 वर्षीय सुलोचना देवी को उनके बेटे ने अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, सुलोचना देवी ने वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज की।
विज्ञापन
6 of 8
बनती देवी
- फोटो : संवाद
81 वर्षीय बनती देवी ने किया मतदान
जींद के एक मतदान केंद्र पर 81 वर्षीय बनती देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी गहरी आस्था का प्रदर्शन किया। मतदान करने के बाद बनती देवी ने गर्व के साथ अपनी उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाया।
विज्ञापन
7 of 8
संतरा देवी
- फोटो : संवाद
92 वर्षीय बुजुर्ग संतरा देवी ने गांव मिश्री के मतदान केंद्र पर डाला वोट
दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मिश्री में 92 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता संतरा देवी ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र में अपनी मजबूत आस्था का परिचय दिया।
हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर ग्रामीणों के बीच हुक्के पर बहस
सांघी गांव में ग्रामीणों के बीच विधानसभा चुनावों में सरकार बनने को लेकर चर्चा का माहौल बना। हुक्के पर बैठकर ग्रामीणों ने अपनी-अपनी राय साझा की और चुनावी रणनीतियों, पार्टी के वादों, और उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया।