फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एक चिता पर छह का अंतिम संस्कार, भाई के के परिवार के साथ मां को भी मारने का ये था कारण

Mon, 22 Jul 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
हरियाणा के अंबाला में छोटे बेटे से अधिक नजदीकी के कारण ही बड़े बेटे ने न सिर्फ छोटे भाई के परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि मां को भी मार डाला तथा पिता की भी हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद पिता का कहना है कि क्या पता था कि बड़ा बेटा ही हमारे खून का प्यासा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव रतौर में दोनों भाइयों में पहले ही बंटवारा हो गया है। इसके बाद से वे आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और बड़े बेटे भूषण के साथ ही रहते थे।

छह माह पहले जब छोटे बेटे हरीश को दो लड़कियों के बाद लड़का हुआ तो पोते का मोह उन्हें छोटे बेटे के साथ खींच लाया। इसके बाद वे छोटे बेटे हरीश के साथ ही रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटे दो एकड़ जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन मां-बाप इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक हरीश के घर में किचन में चकले पर रखी रोटी और पैन में जला हुआ दूध। - फोटो : संवाद
इसी दौरान छह माह पहले जब मां-बाप छोटे बेटे के साथ चले गए तो भूषण इसे पचा नहीं सका और रंजिश रखने लगा। इसके बाद जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। विवादों के बीच रविवार की रात को भूषण ने छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसमें उसकी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल वाले भी शरीक हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक हरीश के सुनसान पड़े घर पर रिश्तेदार हालात देखते हुए। - फोटो : संवाद
झगड़ालू स्वभाव के कारण ग्रामीणों से भी नहीं होती थी बोलचाल  
रायपुर रानी क्षेत्र के रतोर गांव में छह हत्याओं से गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या से जहां ग्रामीणों में गम का माहौल है, वहीं हत्यारोपी भाई के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि पहले से ही आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का रहा है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी।

रिश्तेदारों ने बताया कि भूषण का चाचा ताऊ से भी करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब पीड़ित पक्ष काफी घायल हो गया था। उस समय भी भूषण पर हत्या के प्रयास का मामला नारायणगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। ऐसे में तब से चाचा, ताऊ के परिवार से भी भूषण की दूरी थी।

यही नहीं भूषण अपने ही परिवार को छोटी-छोटी बातों पर तंग करता रहता। इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई हरीश हर समय चिंता में रहता था, मगर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि बड़ा भाई भूषण अपने ही भाई के परिवार को खत्म कर सकता है। रिश्तेदार बताते हैं कि करीब दो वर्ष से दोनों भाइयों में जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ था।

4 of 6
मृतक बच्चे और आरोपी - फोटो : फाइल
आरोप है कि पहले भी आरोपी भूषण ने रात्रि के समय में अपने भाई हरीश की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और केस भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा बीच-बीच में भी हरीश के साथ झगड़े की सूचनाएं आसपास के लोगों को मिलती रहती थी, इसीलिए परिवार के आपसी मामले में कोई बोलता भी नहीं था। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी भूषण से गांव में किसी के खास संबंध भी नहीं हैं। आरोपी भूषण से जुड़े कई विवाद के किस्से सामने आए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अंबाला में पांच लोगों की हत्या - फोटो : संवाद
एक ही चिता में छह लोगों का हुआ संस्कार 
हरीश का कोई वारिस न होने के कारण रिश्तेदारों ने मिलकर रात करीब 8 बजे सभी छह मृतकों का एक ही चिता बनाकर संस्कार किया। यह चिता भी घर में तैयार की गई थी। छोटे बच्चों को दफनाने की जगह उनका भी संस्कार किया गया। कोई वारिस न बचने के कारण पहले तो सुबह से मुखाग्नि देने को लेकर रिश्तेदारों में आपस में चर्चा चल रही थी। आखिर में मृतका के मोसेर भाई जीवन ने मुखाग्नि दी। जीवन ने बताया था कि उसने ही हरीश के साथ सोनिया की शादी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में परिवार के छह सदस्यों की जमीनी विवाद के चलते निर्मम हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मुख्य आरोपी व एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी रतोर गांव निवासी भूषण व आरोपी मनीष उर्फ जोनी, अमल उर्फ टोनी निवासी गांव मंगलई और एक महिला शामिल है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का भी गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें