फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में छह हत्या: सेवानिवृत्त फौजी ने मां-भाई, उसकी पत्नी, तीन बच्चों मार डाला, पिता ने भागकर बचाई जान

Mon, 22 Jul 2024 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सेना से सेवानिवृत्त नायक ने पत्नी और रिश्तेदारों संग मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
1 of 6
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
हरियाणा के अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सेना से सेवानिवृत्त नायक ने पत्नी और रिश्तेदारों संग मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शवों को जलाने का भी प्रयास किया। पिता ने मौके से भागकर जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में सेना में नायक पद से रिटायर्ड और वर्तमान एनिमल अटेंडेंट भूषण-42 और उसके छोटे भाई हरीश-35 का परिवार रहता था। एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दोनों भाइयों के बीच करीब दो साल से दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक हरीश के घर में किचन में चकले पर रखी रोटी और पैन में जला हुआ दूध। - फोटो : संवाद
पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी। पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि बड़े भाई भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों संग मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसके तहत रविवार की रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने छोटे भाई और उसके परिवारवालों पर घर के भीतर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक हरीश के सुनसान पड़े घर पर रिश्तेदार हालात देखते हुए। - फोटो : संवाद
इसमें छोटे भाई हरीश-35 उसकी पत्नी सोनिया-32, बेटी यशिका-05 और छह माह के बेटे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां सरोपी-65 की भी जान चली गई। जबकि आठ वर्षीय बेटी परी गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं निडाल हो गई। इस दौरान पिता ओमप्रकाश ने जख्मी हालत में घर से भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी बच्ची परी और ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान परी ने भी दम तोड़ दिया।

4 of 6
मारा गया परिवार - फोटो : फाइल
छह हत्याओं से न सिर्फ आसपास के ग्रामीण बल्कि पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी बड़े भाई भूषण को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल पिता ओम प्रकाश के बयान पर बड़े बेटे भूषण, उसकी पत्नी पूनम, बेटे मक्खन, प्रिंस, दो साले टोनी, जोनी तथा साली बॉबी पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 6
अंबाला में 6 लोगों की हत्या - फोटो : संवाद
अधजले शव को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल परिवार के छह लोगों की हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए शटरिंग की बल्लियों पर शवों को रखकर उस पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। तभी घायल पिता ने पड़ोसी मित्र की मदद से आग को बुझाया। तभी उन्होंने देखा कि उनकी घायल पोती परी पानी की हौद में छिपकर रो रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शवों को अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए पिता ओमप्रकाश और बच्ची परी को नारायणगढ़ अस्पताल दाखिल कराया, जहां से रेफर होने के बाद परी ने चंडीगढ़ सेक्टर-32 में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक बच्चे और आरोपी - फोटो : फाइल
अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी भूषण को काबू कर लिया गया है। साथ ही मामले में संलिप्त कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
बांट दी थी जमीन पर छोटे भाई का हिस्सा हड़पना चाहता था आरोपी भूषण
शिकायतकर्ता ओम प्रकाश-68 ने बताया कि उसके पास दो एकड़ जमीन थी। जिसे उसने दोनों लड़कों में बांट दी थी। इसके बावजूद बड़ा बेटा भूषण सारी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को वह काम से नारायणगढ़ गया था। लौटा तो देखा कि जमीन के लिए दोनों भाइयों में बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने हाथों में गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर हमला कर दिया और सभी को मौत के घाट उतार दिया। उसने मौके से भागकर जान बचाई और ग्रामीणों तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें