फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का संघर्ष: उत्तराखंड का युवक कैसे बना यूपी का सीएम, पांच बार सांसद बनने के बाद बने विधायक

Fri, 25 Mar 2022 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। आज हम आपको सीएम योगी के बारे में खास बातें बताने जा रहे हैं, जो उनके संघर्ष की कहानी को बयां करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर गांव, पौढी गढवाल, उत्तराखंड में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है।

सीएम योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएसी की। इसी कॉलेज से उन्होंने एमएससी भी की। योगी आदित्यनाथ 1992 में गोरखपुर आए और महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा ली। इसके बाद वह 1994 में संन्यासी बन गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
महंत अवेद्यनाथ के निधन के बाद योगी को गोरखनाथ मंदिर का महंत बना दिया गया। बता दें कि 1998 में योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और वो जीत गए। 12वीं लोकसभा चुनाव में वो सबसे कम उम्र के सांसद थे, उस समय उनकी उम्र केवल 26 वर्ष की थी। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे। 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार 5 बार सांसद चुने गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के पिता फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। सीएम योगी चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के हैं। उनके दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं।

4 of 6
सीएम योगी और उनके पिता। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
योगी के गुरु अवेद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो उस समय वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी के परिवार की पुरानी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, हिंदू युवा वाहिनी संगठन हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। सात सितंबर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगी आदित्यनाथ (file) - फोटो : अमर उजाला।
वहीं आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था, जब मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिंदू युवा की जान चली गई थी। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे और हर बार उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ता ही गया। वहीं 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने की शपथ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 37 सालों बाद ऐसा मौका आ रहा है जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें