उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जहां चोक नालों को खोलने के लिए नगर निगम की टीम लगी रही, वहीं रेगुलेटर पर लगे पंपों समेत कुल 80 पंपों के जरिए जलभराव दूर करने में नगर निगम लगा रहा। मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह तकरीबन पूरे दिन शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते रहे। हालांकि इसके बावजूद असुरन मेडिकल रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों में काफी पानी भरा रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
असुरन-मेडिकल रोड के ऊंचा हो जाने की वजह से इसके दोनों ओर की कॉलोनियों समेत वी-मार्ट के सामने वाली गली, बशारतपुर, लिटिल फ्लावर गली, राप्तीनगर, शक्तिनगर मोहल्ले में काफी जलभराव रहा। कई मोहल्लों की सड़कों पर घुटने तक पानी लगा रहा। पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से राहत की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
2 of 7
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
शक्तिनगर पार्षद आलोक सिंह विशेन ने एचएन सिंह चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए गए नाले को तोड़वा दिया। जिससे पानी की निकासी हुई। मेयर सीताराम जायसवाल ने राप्तीनगर क्षेत्र का निरीक्षण के बाद बताया कि पीडब्ल्यूडी के नाले का लेवल सामान्य नहीं है। जिससे पानी की निकासी को लेकर दिक्कत है। बिछिया ताड़ीखाना से मोहनापुर रोड पर काशीपुरम, तुलसीपुरम, अकोलवा आदि मोहल्लों के 300 से अधिक परिवार पानी में घिर गए हैं। गोड़धोइया नाले में तेजी से आ रहे पानी से लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। तारामंडल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट सी इलाके में भी काफी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
3 of 7
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
सीवर लाइन की खुदाई से घरों में कैद हुए सैकड़ों लोग
वहीं कूड़ाघाट क्षेत्र की कालोनियां जलनिगम द्वारा सीवर लाइन के लिए सड़क उखाड़े जाने के चलते बेहाल हैं। महादेवपुरम, झरना टोला, महादेव झारखंडी आदि मोहल्लों के नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 से अधिक मोहल्लों के लोगों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
4 of 7
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
80 पंपिंग सेट से पानी की निकासी
नगर निगम जलनिकासी के लिए 80 पंपिंग सेट लगा रखा है। इनमें से 27 पंप 25 सैंपवेल पर लगे हुए हैं। जिससे पानी की निकासी हो रही है। वहीं हाबर्ट बंधे पर नगर निगम ने 57 पंपिंग सेट लगाए गए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में ही बंधे के पंप चलते हैं। उन्हें पूरी तरह से तैयार रखा गया है। धर्मशाला, दाउदपुर, रुस्तमपुर, गणेशपुरम आदि मोहल्लों में लगातार पंपिंग सेट चल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त ने संपवेल निर्माण कार्य का लिया जायजा
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को सिघंड़िया मोड़ में हो रहे संपवेल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद हरिहर प्रसाद दूबे मार्ग बेतियाहाता, देवरिया मार्ग एवं पुलिस लाईन में हो रही नाले की सफाई जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त महानगर में सफाई निरीक्षकों द्वारा चक्सा हुसैन, गायत्रीपुरम नकहा, पटनिया रेगुलेटर की सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
6 of 7
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि बारिश से जलभराव के क्षेत्रों में हर संभव प्रयास करते हुए पानी निकासी की व्यवस्था की गई। पंप लगातार चालू रखे जा रहे हैं। देवरिया रोड पर सीएंडडीएस के इंजीनियरों को नाला निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। जलभराव की सूचना संबंधित सफाई सुपरवाइजर को अवश्य दें ताकि तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की जा सके।
जलभराव से निपटने के लिए त्वरित व्यवस्था करे नगर निगम: रवि किशन
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने नगर निगम से शहर में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए त्वरित इंतजाम करने को कहा है। नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर यह निर्देश दिया है कि नगर निगम के जलभराव वाले मोहल्लों में पंपिंग सेट लगाकर, जल निकासी की व्यवस्था सामान्य कराई जाए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यास तूफान के अलर्ट को लेकर के नगर निगम प्रशासन वैसे भी पूर्ण रूप से जल निकासी की व्यवस्था के लिए तैयार है और युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। शहर में कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के चलते भी महत्वपूर्ण नाले अवरुद्ध होने से जलभराव हुआ है। स्थिति को जल्द सामान्य कर लिया जाएगा।