फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: दुर्दांत विकास दुबे की मौत के बाद खुशी से झूम उठा घायल सिपाही, कहा- अब जाकर भरा है असली जख्म

Sat, 11 Jul 2020 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। विकास दुबे की मौत के बाद गोरखपुर के घायल दारोगा ने कहा कि अब जाकर असली जख्म भरा है। इसकी मौत से ही शहीद साथियों की आत्मा को शांति मिली होगी।

विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। विकास को पकड़ने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था। वहीं कानपुर एनकाउंटर में गोरखपुर के रहने वाले दारोगा सुधाकर पांडेय घायल हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू में दो जुलाई की देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, और कई गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। इन घायलों में जिले के गोला बाजार क्षेत्र के दारोगा सुधाकर पांडेय भी हैं।

4 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।
विकास दुबे की मौत पर खुशी जाहिर करते हुए दारोगा सुधाकर पांडेय ने बताया कि विकास दुबे जैसा अपराधी, जिसने हमारे आठ साथियों की निर्मम हत्या कर दी, उसकी मौत से बड़ा सुकून मिला है।  विकास को पकड़ने के लिए तीन राज्यों की पुलिस 6 दिनों से पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।
वहीं सुधाकर पांडेय से चौबेपुर थाना लाइन हाजिर होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब जहां भी भेजा जाएगा, वहां पर ज्वाइन करेंगे। फिलहाल सुधाकर पांडेय अपने गांव गोरखपुर गोला तहसील के बेलपार पाठक पहुंच गए हैं। डॉक्टर द्वारा इन्हें कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें